ज़िंदगी में कभी-कभी ऐसे पल आते हैं जब हमारा मूड खराब हो जाता है और हम खुद को निराश महसूस करने लगते हैं। उस समय कुछ भी अच्छा नहीं लगता, हर तरफ बस दुख और दर्द ही नजर आता है।
जब आपको समझ नहीं आता कि क्या करें और कैसे खुद को संभालें। ऐसे में जब आपकी भावनाओं का दिल टूट गया हो तो मूड ऑफ स्टेटस के जरिए अपने दोस्तों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं, इससे मन हल्का होता है और मूड भी थोड़ा बेहतर हो जाता है।
तो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए Mood Off Status लेकर आए हैं, जिसमें आपको इमेजेस के साथ यूनिक स्टेटस मिलेंगे।
अगर आपका मूड ठीक नहीं है, तो ये स्टेटस आपकी भावनाओं को बयां करने में मदद करेंगे। तो चलिए दोस्तों, बिना समय गंवाए इन खास स्टेटस को पढ़ना शुरू करते हैं।

दर्द भरे Mood Off Status 2 Line
मूड आज थोड़ा उदास है,
शायद दिल को किसी की तलाश है।
चेहरे पर मुस्कान है, दिल में खामोशी है,
आज फिर जिंदगी थोड़ी सी उदास है।
हम चुप हैं तो समझ लेना,
दिल में कुछ बहुत गहरा चल रहा है।
कुछ लोग बदल गए, कुछ रिश्ते बदल गए,
और देखते ही देखते हम भी बदल गए।
कुछ बातें दिल में रह जाती हैं,
और रातों की नींद ले जाती हैं।

हम इश्क के सताये गये मुसाफिर जनाब,
कभी भी जिंदगी खत्म कर सकते है।
आजकल मेरा मूड ऑफ हो रहा है,
ना जाने इस जिंदगी में क्या कुछ खो रहा है।

दिल के टुकड़े हो गए जब तुझसे जुदा हुए,
अब तो हर खुशी में भी तेरे बिना ग़म है साथ मेरे।
जुदाई की रातें बहुत लंबी है,
हर एक लम्हा तन्हाई की चादर ओढ़ी है,
तेरे बिना ये दिल,
बस यादों की परछाई में खोई है।
किसी के साथ इतनी उम्मीद मत रखना,
कि उम्मीद के साथ खुद भी टूट जाओ!

आजकल मेरे लाइफ में ना जाने क्या चल रहा है,
पता नही क्यो मेरा मूड बहुत ऑफ हो रहा है।

सब जानता हूं फिर भी खुद को समझा रहा हूं मैं,
झूठी उम्मीदों से अपने दिल को बहला रहा हूं मैं।

मेरा मूड बदलने की कोशिश करना,
दीवार में सिर मारने के बराबर है।
जनाब वो क्या रोएगी मेरे दर्द पर,
जो दिल लगाती है जमाने के हर मर्द पर।
जो भी हमसे नाराज हुए,
हमने उन्हें बहुत मनाया,
आज हम खफा हुए,
तो कोई नहीं आया!
अक्सर वही लोग हमें दर्द देते है,
जिन्हे हम हद से ज्यादा चाहने लगते है।
वाकई सबसे मुश्किल काम होता है समेटना,
फिर वो बाते हो रिश्ते हो या टूटा हुआ दिल हो।
खाली नही गम से दिल का कोना कोई,
हम रहे या ना रहे हम पर मत रोना कोई।
कब तक उसके फरेब को एक,
हादसा समझूँ उसने तो मेरी,
वफा का तमाशा बना दिया।

जिंदगी ना जाने मुझे किस ओर ले जा रही है,
आजकल मेरे मूड को ऑफ कर रही है।

तू नही है ये जानकर भी मुस्कुराते है,
दिल के दर्द को छुपाकर नए सपने सजाते है!
उस शहर मे ज़िदा रहने,
की सजा काट रही हूं जहां,
जज्बातो की कोई कदर ही नही।
दिल के वीराने में तेरा नाम लिखा है,
तुझे भूलने की कोशिश की,
पर ये दिल नहीं सिखा है।
वो प्यार था या कुछ और अब समझ नही आता,
जब से तेरा साथ छूटा हर एक पल तन्हा लगता।
ये जिंदगी उन फालतू लोगों के मुंह,
नही लगना अब,
जिन्होने हमारा मूड ऑफ किया है।
बिना वजह Mood Off होने पर स्टेटस
आज बस मन ठीक नहीं है, कोई खास वजह भी नहीं।
अकेला बैठा हूं और विचारों की भीड़ लगी है।
दर्द छिपाने की आदत है, इसलिए लोग हमें खुश समझते हैं।
कुछ बातें आंखों तक आती हैं, मगर शब्दों तक नहीं पहुंचतीं।
भीड़ बहुत है आसपास, फिर भी अपना कोई नहीं लगता।
अकेले रहने की आदत नहीं थी, हालात ने सिखा दिया।
कुछ कमी-सी लग रही है, पर समझ नहीं आता क्या।
रात छोटी पड़ जाती है, जब यादें सोने नहीं देतीं।
नींद आंखों में है, मगर मन अब भी किसी को ढूंढ रहा है।
कभी-कभी दिल बिना वजह भी उदास हो जाता है।
Mood off Whatsapp Status
कभी-कभी जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब दिल उदास हो जाता है और किसी से बात करने का मन नहीं करता। और हमें किसी अपने की बहुत याद आती है।
ऐसे समय में लोग अपने जज़्बात को स्टेटस के जरिए जाहिर करते हैं। यहाँ आपके लिए कुछ बेहतरीन Mood Off Whatsapp Status दिए गए हैं।
अब किसी से उम्मीद नहीं रखते, क्योंकि लोग दिल तोड़ना अच्छी तरह जानते हैं।
मुस्कुराना हमारी मजबूरी है, वरना दर्द तो आज भी दिल में है।
कुछ लोग बदल जाते हैं, और कुछ लोगों की जिंदगी बदल देते हैं।
दिल आज भी उसी इंसान को याद करता है, जिसने कभी हमारी परवाह नहीं की।
हर किसी को खुश रखना शायद हमारे बस की बात नहीं।
जिनसे सबसे ज्यादा उम्मीद होती है, वही सबसे ज्यादा दर्द देते हैं।
वक्त ने सिखा दिया कि लोग मतलब से याद करते हैं।