207+ किसी की याद में दर्द भरी शायरी | Kisi Ki Yaad Me Dard Bhari Shayari

आज मैं आपके लिए किसी की याद में दर्द भरी शायरी लेकर आया हूँ। इन्हें पढ़कर आपको अपने उस इंसान की याद जरूर आएगी, जिससे आप बेइंतहा मोहब्बत करते हैं।

आप चाहें तो इन शायरी संदेशों को अपने प्यार के साथ साझा करके उन्हें यह एहसास दिला सकते हैं कि आप उन्हें कितना याद करते हैं।

सबसे दर्द भरी शायरी किसी अपने की याद में

तेरी याद आई तो आंखें भर आईं,
वरना हम भी मुस्कुराने लगे थे।

दूरी इतनी थी कि मिल न सके,
याद इतनी थी कि भूल न सके।

तू मिला भी तो अधूरा मिला,
और बिछड़ा तो पूरा दर्द दे गया।

तेरी यादों से ही अब मेरा दिन गुजरता है,
तू नहीं है पास, फिर भी दिल तुझे ही ढूँढता है।

कुछ अपने इतने खास होते हैं,
दूर होकर भी दिल के पास होते हैं।

याद आती है तो आँखें नम हो जाती हैं,
कुछ रिश्ते टूटकर भी कहाँ खत्म हो पाते हैं।

तू मिला भी किस्मत से था, बिछड़ा भी किस्मत से,
मगर आज तक दिल नहीं निकला तेरी मोहब्बत से।

तेरे बिना सब कुछ है मेरे पास,
बस वो सुकून नहीं जो था तेरे साथ।

कभी सोचा नहीं था इतनी याद आएगी,
तेरी कमी हर खुशी को अधूरा कर जाएगी।

लोग पूछते हैं क्यों उदास रहते हो,
कैसे बताऊँ, हम आज भी किसी अपने को याद करते हैं।

तेरी यादों का बोझ दिल से उतारा नहीं जाता,
तू कितना भी दूर हो, तुझे भुलाया नहीं जाता।

वक्त गुजर गया, मगर यादें नहीं गईं,
कुछ अपनों की कमी कभी पूरी नहीं हुई।

तू साथ नहीं फिर भी हर पल महसूस होता है,
शायद इसी को किसी अपने का दूर होना कहते हैं।

जिस इंसान की सबसे ज्यादा जरूरत थी,
आज उसी की सबसे ज्यादा कमी है।

तेरी याद आई तो फिर दिल रो पड़ा,
जिसे अपना समझा था, वही सबसे दूर हो गया।

कुछ लोग जिंदगी से चले जाते हैं,
मगर दिल से कभी नहीं जाते हैं।

काश तू लौट आए किसी बहाने से,
हम आज भी टूटे हुए हैं तेरी याद आने से।

अब किसी से दिल लगाने का मन नहीं करता,
एक अपना खोया है, फिर कुछ पाने का मन नहीं करता। 💔

किसी की याद में दर्द भरी शायरी 2 Line

Kisi Ki Yaad Me Dard Bhari Shayari
Kisi Ki Yaad Me Dard Bhari Shayari

जब किसी अपने से झगड़ा हो जाता है या रिश्ता टूट जाता है, तो उसकी यादें दिल को बहुत बेचैन कर देती हैं। उनका दूर हो जाना एक गहरा दर्द बनकर रह जाता है, जो हमारी ज़िंदगी को अंदर तक प्रभावित करता है।

हर बार उनकी याद आते ही ये दर्द और भी बढ़ जाता है। शायद आपकी ज़िंदगी में भी कोई ऐसा शख्स रहा हो, जिसकी कमी आज भी आपको महसूस होती हो और जिसकी यादें आपको उदास कर देती हों।

इस आर्टिकल में हमने काफी सारी किसी की याद में दर्द भरी शायरी लिखी है आप इनको पढ़ सकते है और अपने सोशल मीडिया Instagram, Facebook, Whatsapp में भेज सकते है।

तेरी यादों का मौसम आज भी दिल पर छाया है,
तू दूर है मगर हर पल पास नजर आया है।

वो शाम, वो बातें, वो तेरा मुस्कुराना,
आज भी याद है सब, बस भूल नहीं पाना।

किसी की याद में शायरी लिखते-लिखते,
हम अपने ही पुराने किस्से पढ़ने लगे।

लोग पूछते हैं, क्यों मुस्कुराते नहीं अब,
कैसे बताएं, मुस्कान भी तेरे साथ चली गई।

तेरे बिना भी जी रहे हैं किसी तरह,
मगर जिंदगी में जिंदगी जैसी बात नहीं।

तुम बेवफ़ा नहीं मगर इतना ज़रूर है,
कि तुम अब वो पहले वाले इंसान नहीं रहे।

अब उसे मेरी कमी सताती नहीं,
लगता है किसी और ने वो जगह ले ली।

Yaad Me Dard Bhari Shayari
Yaad Me Dard Bhari Shayari

यादों के सपर्श बड़े अजीब होते है,
कोई भी ना हो पास फिर भी ये बहुत करीब होते है।

जो इंसान आपको रोता छोड़ दे,
यकीन मानो वो कभी आपका था ही नहीं।

Aapko rota chhod de shayari

यादें तेरी मुझे हर रोज़ तड़पाती हैं,
ये तनहाइयाँ अब मेरी साथी बन जाती हैं।

Yaadein teri tadpati hai shayari
Yaadein teri tadpati hai

तेरे बिना ये दिल तन्हा सा लगता है,
हर याद तुझे पास बुलाने को तरसता है।

Tere bina ye dil tanha hai

आँखों में अश्क, दिल में तेरी यादें बसी हैं,
हर लम्हा तुझसे मिलने की चाहत जगी है।

चाहत का दर्द अब कुछ यूँ सताने लगा है,
तेरी यादों में हर वक़्त ये DIL डूबने लगा है।

Chahat ka dard

उसको किसी और के साथ ख़ुश देख लिया,
दुख तो बहुत हुआ पर वो ख़ुश थी।

तेरी यादों ने मुझे इस कदर पागल कर दिया,
अब हर वक़्त तेरा ही ख़्याल दिल में बसा लिया।

चेहरे पर हंसी रखी है लोगों के लिए,
दिल रोज रोता है तेरी कमी के लिए।

खामोश हूं तो समझना सुकून में नहीं,
कुछ दर्द ऐसे हैं, जिनका कोई नाम नहीं।

कभी-कभी दिल में बहुत सी बातें होती हैं,
मगर सुनने वाला कोई नहीं मिलता।

किसी की याद में दर्द भरी शायरी 2 line

तेरी यादों में हर लम्हा खोया रहता हूँ,
तेरे बिना मैं हर वक़्त रोया रहता हूँ।

तेरी यादों का दिया जलाए बैठे हैं,
तू आएगा इस उम्मीद में आँसू छुपाए बैठे हैं।

दिल टूटा है मेरा और ख़्वाब बिखर गए,
दर्द मिला इतना कि ज़ख्मों से हम निखर गए।

तन्हाई में भी एक भीड़-सी होती है,
जब दिल में बस उसकी ही तस्वीर होती है।

रोती हुई आँखे कभी, झूठ नहीं बोलती क्योंकि,
आँसू तभी आते हैं, जब कोई अपना दर्द देता है!

तेरे होकर भी तेरे न हो पाए,
देख कितने बदनसीब हैं हम।

sad shayari किसी की याद में दर्द भरी

पत्थर की दुनिया भावनाएँ नही समझती,
और वो मेरे दिल में क्या है ये बात नही समझती।

आज फिर दम घुटने लगा,
ना जाने किसने गले लगाया होगा उसे।

तुम दूर गए तो लगा सब खत्म हो गया,
फिर याद आया, दिल में तुम्हारा घर हो गया।

किसी के बिना रहना सीख लिया हमने,
मगर किसी की याद से बचना नहीं आया।

तेरे जाने से दिल का हाल ऐसा हो गया,
हर आहट पर मुझे बस तेरा ख़्याल हो गया।

उसने पूछा आजकल क्या करते हो,
बोल दिया मोहब्बत के सिवा सब करता हु।

परायों से शिकायत कैसी,
घाव तो सबसे गहरे अपने ही देते हैं।

हम वो कश्ती हैं जिसका कोई किनारा न हुआ,
हम सबके हुए मगर कोई हमारा न हुआ।

ख़ुशियों का न मुझे मर्ज़ दो,
दर्द पसंद है मुझे दर्द दो।

दिल में छुपी है वो दर्द की बातें,
जो लब पर ना आने देते हैं हम।

दर्द में भी आप मुस्कुराना सीख गए,
मतलब आप अच्छे से जीना सीख गए।

आदत बदल-सी गई है अब वक़्त काटने की,
हिम्मत ही नहीं होती अपना दर्द बाँटने की।

रात भर तेरा इंतज़ार किया है मैंने,
सुबह होते ही तुझे खो दिया मैंने।

तू चाहेगी मुझे मेरी तरह और,
जब कोई छोड़ देगा तुझे तेरी तरह।

मैं अंधेरों में हरगिज़ न रहता,
मुझे धोखा दिया है उजालों ने।

बहुत दर्द होता है उस इंसान का याद आना,
जो हमें गलती से भी याद नहीं करता।

दिल तोड़कर मुस्कुरा रही हो आज,
देखना एक दिन तुम्हें भी पछताना होगा।

बॉयफ्रेंड की याद में दर्द भरी शायरी

बॉयफ्रेंड की याद में दर्द भरी शायरी
Boyfriend ki yaad mein dard bhari shayari

अब तो तेरी यादें ही मेरा सहारा हैं,
तू दूर होकर भी सबसे प्यारा है।

जिसे दिल से चाहा वही दूर हो गया,
मेरी हर खुशी का सपना चूर हो गया।

मोहब्बत थी, मगर मुकाम तक न पहुंची,
हमारी कहानी भी शाम तक न पहुंची।

वादा था साथ निभाने का उम्र भर,
बात इतनी बढ़ी कि मुलाकात तक न रही।

तुम्हें तो ज़िंदगी का हर दुःख बताया था,
तुम्हारा तो हक नहीं था मुझे तन्हा करने का!

कटी हुई टहनियाँ कहाँ छाँव देती हैं,
हद से ज्यादा उम्मीदें हमेशा ग़म देती हैं!

तेरी याद में हर रात यूँ गुजर जाती है,
जैसे बिना चाँद के कोई शाम उतर जाती है।

मेरी उदासियाँ तुम्हें कैसे नज़र आएंगी,
तुम्हें देखकर जो हम मुस्कुरा देते हैं!

तुझे भूलने की कोशिश तो बहुत की हमने,
मगर तेरी याद हर कोशिश पर भारी पड़ गई।

उसको खबर तक नहीं कि उसकी यादों ने,
कितना क्या छीन लिया मुझसे।

गुजर गई मगर रोज याद आती है,
वो एक शाम जिसे भूलने की हसरत है।

Rula dene wali shayari
Rula dene wali shayari

याद में दर्द भरी शायरी 2 लाइन

Kisi ki Yaad mein Dard bhari 2 Line Shayari
Kisi ki Yaad mein Dard bhari 2 Line Shayari

तेरी यादें आज भी दिल को रुला जाती हैं,
जितना भूलना चाहूं उतना पास आ जाती हैं।

जिसे सबसे ज्यादा चाहा वही दूर हो गया,
दिल आज भी उसी की याद में मजबूर हो गया।

रात भर जागते हैं तेरी यादों के सहारे,
वरना कौन जीता है इतने दर्द के मारे।

तू पास नहीं फिर भी एहसास तेरा है,
इस टूटे दिल के हर दर्द में नाम तेरा है।

दिल की बातें दिल में रह गईं,
वो भी चला गया और उम्मीदें भी टूट गईं!

कभी सोचा ना था यूँ बिछड़ जाएंगे,
तेरी यादों में हर दिन आंसू बहाएंगे।

अब उसे देखा तो एहसास हुआ,
कि वो मेरे बिना कितना खुश है!

तेरी कमी आज भी दिल को सताती है,
हर खुशी में बस तेरी याद आ जाती है।

दिल टूट गया मगर आवाज़ ना हुई,
तेरी यादों से आज भी राहत ना हुई।

तन्हाई में अक्सर तेरा नाम लिया करते हैं,
तेरी यादों के साथ हर दर्द सहा करते हैं।

अगली बार मिलो तो हाथ मत मिलाना,
तुम थाम नहीं पाओगे और हम छोड़ नहीं पाएंगे!

दिल टूट सबसे दर्द भरी शायरी

Dil Tootne Par Sabse Dard Bhari Shayari
Dil Tootne Par Sabse Dard Bhari Shayari

टूटे दिल का दर्द शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। जब कोई अपना दूर चला जाता है, तब उसकी यादें हर पल दिल को सताती हैं। ऐसे ही दर्द और अधूरी मोहब्बत के एहसास को महसूस कराने वाली कुछ टूटे दिल की याद भरी शायरी यहां दी गई हैं।

टूटे हुए दिल ने भी मुस्कुराना सीख लिया,
तेरी यादों के साथ जीना सीख लिया।

तुझसे बहुत कहा था कि मुझे अपना न बना,
अब दिल मेरा तोड़ कर मेरा तमाशा न बना!

जिसे दिल से चाहा वही दर्द दे गया,
मेरी हर खुशी को वो अधूरा कर गया।

अभी शहर में ही हूँ तेरे कम से कम मेरे
जाने तक जो जश्न टाल दे!

तेरी यादों का सहारा आज भी है,
टूटा दिल मगर प्यार आज भी है।

इतनी क्या जल्दी है मुझे छोड़ने की,
अभी तो हद बाकी है मुझे तोड़ने की!

हमने भी दुनियां देखे हैं दोस्त,
यूं ही नहीं हम अकेले रहते हैं!

हर रात तेरी यादों में गुजर जाती है,
और सुबह फिर वही तन्हाई दे जाती है।

दिल तोड़कर उसने हाल तक ना पूछा,
हम आज भी उसी की याद में खोए हैं।

टूटे दिल का दर्द कोई क्या समझेगा,
जिसने सच्चा प्यार किया वही महसूस करेगा।

अब ना शिकायत है ना कोई गिला,
बस तेरी यादों ने मुझे तन्हा बना दिया।

Kisi Ki Yaad Me Dard Bhari Shayari

Kisi Ki Yaad Me Dard Bhari Shayari

Teri yaadon ne har raat rula diya,
Muskurane ka har bahana bhula diya.

Tujhe bhoolne ki har koshish nakaam rahi,
Teri yaad aaj bhi mere dil ke naam rahi.

Har dhadkan mein bas tera hi ehsaas hai,
Tu door hokar bhi mere dil ke paas hai.

Aankhon se aansu chupaye nahi jaate,
Teri yaadon ke zakhm bhulaye nahi jaate.

Tere bina zindagi adhoori si lagti hai,
Har khushi bhi ab majboori si lagti hai.

Yaad teri har roz sataati hai mujhe,
Khamoshi bhi ab rula jaati hai mujhe.

Dil ne tujhe kabhi paraya maana hi nahi,
Isliye teri yaad ne saath chhoda hi nahi.

Mohabbat khatam ho gayi ye jhooth tha,
Teri yaad ka dard aaj bhi utna hi tha.

किसी की याद में रोने वाली शायरी

किसी की याद में रोने वाली शायरी

तेरी याद में रोना भी अच्छा लगता है,
कम से कम तू याद तो आता है। 💔

तू पास नहीं फिर भी सबसे करीब लगता है,
तेरी याद में रोना भी अब नसीब लगता है।

जिसे चाहा था जान से भी ज़्यादा,
आज उसी की याद में आँसू आते हैं।

तेरी यादों में अक्सर रो पड़ता हूँ,
तुझे भूलने की कोशिश में खुद से हार जाता हूँ।

जिसे दिल से चाहा, वही दूर हो गया,
उसकी याद में ये दिल मजबूर हो गया।

तेरी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता,
तेरी याद आए तो दिल आज भी रोता है।

रातें तो कट जाती हैं तेरी यादों के सहारे,
मगर सुबह होते ही फिर आँखें नम हो जाती हैं।

किसी की याद में दर्द भरी शायरी क्या होती है?

जब किसी अपने की याद दिल को दर्द देती है, उस एहसास को शब्दों में बयान करने वाली शायरी को दर्द भरी याद शायरी कहते हैं।

क्या इन शायरियों को WhatsApp Status पर लगा सकते हैं?

जी हाँ, दर्द भरी याद शायरी को लोग WhatsApp, Facebook और Instagram Status पर लगाना पसंद करते हैं।

क्या किसी की याद में दर्द भरी शायरी दिल का दर्द कम करती है?

हाँ, शायरी अपने जज़्बातों को व्यक्त करने का एक अच्छा तरीका है, जिससे मन को थोड़ा सुकून मिलता है।

मुझे उम्मीद है कि हमारे द्वारा आपके साथ साझा की गई किसी की याद में दर्द भरी शायरी आपको पसंद आई होंगी। अगर ये शायरी आपके दिल को छू गई हो, तो कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं।

साथ ही, आप यह भी साझा कर सकते हैं कि इनमें से कौन सी शायरी आपको सबसे ज्यादा पसंद आई। इस यादों से भरी शायरी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें, ताकि अगर वे भी किसी की याद में हों और उनका भी मूड ऑफ है, तो उन्हें ये शायरियाँ जरूर पसंद आएं।

Leave a Comment