उम्मीद टूटने पर शायरी जो आपके दिल का दर्द बयां करे

क्या आप उम्मीद टूटने पर शायरी ढूंढ रहे है तो आप एकदम सही ब्लॉग साइट पे है यहाँ हमने कुछ शायरियाँ दी है जिनको आप पढ़ सकते है और दूसरे के साथ आसानी से साँझा कर सकते है।

जब हम किसी के कुछ जायदा ही उम्मीद लगा कर रखते है और वो ही इंसान हमारी सब उम्मीद को तोड़ कर चला जाता है तो हम बहुत उदास हो जाते है और यह पर काम आती है उम्मीद टूटने पर शायरी

उम्मीद एक ऐसी भावना है, जो हमारे जीवन को दिशा देती है। यह हमें कठिनाइयों का सामना करने के लिए प्रेरित करती है और नए अवसरों के प्रति आशान्वित रखती है। उम्मीद का महत्व इसलिए भी है, क्योंकि यह हमें विश्वास दिलाती है कि हर अंधेरी रात के बाद एक सुनहरी सुबह आएगी।

उम्मीद टूटना शायरी इन हिंदी

उम्मीद टूटने पर शायरी
Umeed tootne par shayari

उम्मीद हमे हमें अपनी लाइफ में आगे बढ़ने, सपने देखने और मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने की ताकत देती है। लेकिन जब यही उम्मीद टूट जाती है, तो दिल गहरे दर्द से भर जाता है।

हम अंदर से टूट से जाते है और हमारी सब आस और उम्मीद बिखर जाती है। हमारे सपनों का अधूरा रह जाना और उम्मीद टूटना इस पर यहाँ कुछ शायरी दी है।

इन उम्मीदों से अब कोई और उम्मीद नहीं है हमें,
बस अब नहीं चाहती दिल को और तोडना!

इस जीवन में खुश रहना चाहते हो तो,
मदद सबकी करो और उम्मीद सिर्फ खुद से करो!

Umeed Sirf Khud Se Karo

उम्मीदों का दिया बुझा तो एहसास हुआ,
जिसे अपना समझा था वही सबसे दूर हुआ।

Umeedon ka diya bujha
Umeedon ka diya bujha

उम्मीद थी कि तुम समझोगे हमें,
पर तुमने तो समझने का मौका ही छीन लिया।

हर एक ख्वाब की एक कीमत होती है,
उम्मीदें टूटने पर दिल में खामोशी होती है।

Umeed Tootne Par Dil Mein Khamoshi

टूटी हुई उम्मीदों का भी अपना दर्द होता है,
दिल चुप रहता है मगर अंदर शोर बहुत होता है।

कभी-कभी हार इंसान को नहीं तोड़ती,
टूटी हुई उम्मीदें उसे बिखेर देती हैं।

Tooti hui umeedein

उम्मीद थी कि वो उम्रभर साथ निभाएगा,
मगर उसने तो बीच राह में ही हाथ छुड़ा लिया।

टूटी उम्मीदों का हिसाब क्या मांगें उनसे,
जिन्होंने मुस्कुराकर हर वादा तोड़ दिया।

वो मेरी उम्मीद, मेरा यक़ीन, मेरा गुरूर था,
फिर एक दिन पता चला कि वो सबसे बड़ा फ़रेब था।

उम्मीदों के महल बनाना छोड़ दिया हमने,
जब से अपने ही हाथों उन्हें टूटते देखा है।

Jhuthi Umeed Shayari

जिस उम्मीद पर उम्र भर भरोसा किया,
वही एक दिन खामोशी से टूट गई।

उम्मीदें जब बिखरती हैं तो आवाज़ नहीं होती,
मगर दिल के हर कोने में वीरानी छोड़ जाती हैं।

हमने सपनों को हकीकत समझ लिया था,
उम्मीद टूटी तो खुद से भी रिश्ता टूट गया।

उम्मीद का सहारा था, वो भी छिन गया,
अब सफर तो बाकी है, मगर रास्ता बदल गया।

इन उम्मीदों से अब कोई और उम्मीद नहीं है हमें,
बस अब नहीं चाहती दिल को और तोडना!

अपने उम्मीद के दरवाजो को कभी बंद मत करना,
क्या पता कभी उम्मीद आपको सफलता दिला दे!

इस उम्मीद का दमन मत छोड़ो दोस्त,
माँ के आँचल के बाद बस एक यही जो सुकून देता है!

उम्मीद हमेशा करते रहे,
पर समय का दौर बुरा हो तो,
उसके लिए भी बचा के रखे!

किसी से उम्मीद न रखो शायरी

उम्मीदें जितनी कम रखोगे,
ज़िंदगी उतनी ही सुकून से जियोगे।

किसी से उम्मीद मत रखना,
लोग वादे नहीं, बहाने निभाते हैं।

उम्मीदें इंसान को कमज़ोर बना देती हैं,
बिना उम्मीद के हर खुशी अपनी लगती है।

जो खुद पर भरोसा करना सीख गया,
वो किसी से उम्मीद रखना भूल गया।

दूसरों से उम्मीद छोड़ दी हमने,
अब हर खुशी खुद से जोड़ ली हमने।

उम्मीद वहीं टूटती है,
जहाँ भरोसा सबसे ज़्यादा होता है।

किसी के बदलने की उम्मीद मत करो,
वक़्त सबका असली चेहरा दिखा देता है।

अपनी खुशियों की चाबी किसी और को मत दो,
उम्मीदें जितनी कम होंगी, दर्द भी उतना कम होगा।

जिस दिन उम्मीदों का बोझ उतार दिया,
उस दिन ज़िंदगी ने मुस्कुराना सिखा दिया।

किसी से उम्मीद नहीं, बस खुद पर विश्वास है,
यही मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा एहसास है।

उम्मीद शायरी इन हिंदी

अगर आप में उम्मीद और हौसला है,
तो हर मंज़िल पार कर सकते है।

उम्मीद की लौ कभी बुझने मत देना,
कल बेहतर होगा, ये यकीन रहने देना।

उम्मीद की किरण कभी बुझने न देना
हालात चाहे जैसे हों, खुद को टूटने न देना!

दिल में उम्मीद हो तो रास्ते बन जाते हैं
अंधेरे भी उजालों में बदल जाते हैं!

उम्मीद पर दुनिया कायम है जनाब,
वरना कौन हर रोज़ नई शुरुआत करता।

टूटे हुए ख्वाब भी फिर से सज जाते हैं,
जब दिल में उम्मीद के फूल खिल जाते हैं।

अंधेरों से लड़कर रोशनी पाई है
उम्मीद ही है जिसने मंज़िल दिखाई है!

वक्त चाहे जितना भी इम्तिहान ले ले,
उम्मीद हर हार को जीत में बदल देती है।

आपको यहाँ दी हुयी उम्मीद टूटने पर शायरी कैसे लगी। आप इनको अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, या व्हाट्सप्प स्टेटस में भी इस्तेमाल कर सकते है।

उम्मीद टूटने के कारण

उम्मीद टूटने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे अपने काम में मिली असफलता, किसी अपने से बिछड़ जाना या जीवन की न सोचे जाने वाली समस्या।

जब मेहनत के बावजूद परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिलते या भरोसा टूट जाता है, तब दिल गहरे दर्द और निराशा का अनुभव करता है।

निष्कर्ष

उम्मीद का टूटना जीवन का एक कठिन और दुखद अनुभव है। यह हमें कमजोर महसूस कराता है और कभी-कभी पूरी तरह तोड़ देता है।

आपकी टूटी हुई उम्मीदें भविष्य के लिए एक सबक हैं, और जो आप आज महसूस कर रहे हैं, वह कल आपकी ताकत बनेगा। आपको अपनी हर उदासी से बाहर निकलना है और नई उम्मीद की किरण को ढूढ़ना है। उदास रहने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा आपको अंदर से मजबूत होना ही पड़ेगा।

Leave a Comment