One Sided Love Shayari in Hindi | टूटे दिल की एकतरफा प्यार शायरी

आप तो जानते ही होंगे, प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जो सोच-समझकर नहीं बल्कि अपने आप हो जाता है। यह किसी से भी हो सकता है और जब सच्चा होता है, तो इंसान के प्यार की चाहत को बदल देता है। लेकिन जब प्यार सिर्फ एक तरफ से हो और सामने वाला आपकी भावनाओं को पहचान ही न पाए, तो उसे एकतरफा प्यार कहा जाता है।

अगर कोई लड़की या लड़का आपके प्यार को मना कर चुका है या आपसे कोई प्यार का कोई भी रिश्ता नहीं रखना चाहता, तो उसकी इच्छा का सम्मान करना ही सही होता है। ऐसे में आगे बढ़ना और अपनी ज़िंदगी पर ध्यान देना सबसे बेहतर फैसला है।

अगर आपने भी कभी किसी लड़की या लड़के से एकतरफा प्यार किया है या आज भी किसी को दिल से चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है। यहाँ हमने दिल की भावनाओं को बयां करने वाली बेहतरीन One Sided Love Shayari दी हुई है, जिन्हें आप पढ़ सकते हैं और अपने दिल की भावनाओं को उन्हें पहुँचा सकते हैं।

दर्द भरी एकतरफा प्यार शायरी जो दिल की बात कह दे

रिश्ता कोई था नहीं, फिर भी रिश्ता सा लगा,
तू मिला कम, मगर उम्र भर अपना सा लगा।

तुम्हें खोया नहीं, क्योंकि तुम मेरे थे ही नहीं,
फिर भी इस दिल ने तुम्हें खोने का दर्द सहा।

तस्वीर में तुम मुस्कुरा रहे हो आज भी,
हम उस मुस्कान में ठहरे हुए हैं आज भी।

मुलाकात छोटी थी, असर लंबा कर गई,
तेरी एक बात मेरी दुनिया बदल गई।

मेरी चाहत को तुमने देखा ही नहीं,
हमने तुम्हें खोया, तुमने पाया ही नहीं।

रात भर चांद से तेरी बात करते रहे,
आंसुओं को अपनी हंसी कहते रहे।

तकिए पर सिर रखा तो याद तुम आए,
आंखें बंद कीं, फिर भी नजर तुम आए।

तेरा होना मेरी सबसे प्यारी चाहत है,
तेरा न होना मेरी सबसे लंबी आहट है।

तुमसे मोहब्बत आज भी कम नहीं हुई,
बस तुम्हें बताने की हिम्मत नहीं हुई।

जवाब मांगा नहीं, फिर भी इंतज़ार रहा,
तेरी बेरुखी में भी तेरा प्यार रहा।

वो मेरा होकर भी मेरा हो न सका,
दिल उसे छोड़कर किसी और का हो न सका।

लड़की और लड़के के लिए एकतरफा प्यार शायरी

एकतरफा प्यार का दर्द लड़के और लड़की दोनों को हो सकता है। हर कोई अपने तरीके से प्यार करता है, उसे छुपाता है, इंतज़ार करता है और कभी-कभी सामने वाले की ना को भी मान लेता है।

नीचे हमने लड़के और लड़कियों, दोनों के लिए अलग-अलग सैड शायरी दी है। आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें पढ़ सकते हैं।

लड़कियों के लिए एकतरफा प्यार शायरी

तेरी खुशी में अपनी खुशी ढूंढती रही,
तुझे बिना बताए तुझे चाहती रही।

इंतज़ार तेरा था, शिकायत भी नहीं,
दिल में तू था, मगर कोई ज़िद भी नहीं।

तुम मेरे नहीं, फिर भी खास हो,
शायद इसी एहसास का नाम प्यार है।

लड़कों के लिए एकतरफा प्यार शायरी

कहने को बहुत कुछ था, कह न सके,
तेरी खुशी के आगे खुद को रख न सके।

जिसे चाहा, उसे पाना जरूरी तो नहीं,
हर सच्चे प्यार का मिलना जरूरी तो नहीं।

तेरी राह में कभी दीवार नहीं बनेंगे,
तुम खुश रहो, हम अपनी यादों में रहेंगे।

बिना बताए प्यार करने की शायरी

तुझे चाहकर भी तुझसे इजहार नहीं करते, हम तुझसे बेइंतहा प्यार करते हैं, बस इकरार नहीं करते।

मेरी खामोशी में भी तेरा नाम आता है, बिना बताए भी तुझसे प्यार हो जाता है।

तुझे दूर से देखना मेरी आदत बन गई, तेरी मुस्कान ही मेरी चाहत बन गई।

तुझे खबर भी नहीं मेरे प्यार की, और हम दुआ करते हैं तेरे हर दीदार की।

दिल में तुझे बसाया है, बताया नहीं, तुझसे प्यार किया है, कभी जताया नहीं।

Ek Tarfa Pyar Shayari

Ek Tarfa Pyar Shayari

ये Ek Tarfa Pyar है साहब,
बात नहीं होती उससे,
पर फिक्र उसी की होती है।

तुम्हें चाहा है, ये बात कह नहीं पाए,
तुम्हारे बिना भी हम रह नहीं पाए।

दूर रहकर भी तेरी खबर रखते हैं,
हम अपने दिल में तेरा असर रखते हैं।

मिला तो बहुत कुछ था,
इस एक तरफा इश्क में,
कमी थी तो बस तुम्हारी।

One Sided Love Shayari

तुझे पता भी नहीं कि तू मेरी धड़कन है,
और मैं तुझमें अपनी पूरी दुनिया देखता हूँ।

तेरे लौटने की उम्मीद आज भी बाकी है,
इसलिए आंखों में थोड़ी नमी बाकी है।

हर आहट पर लगता है, तुम आए हो शायद,
दिल को उम्मीद की आदत हो गई है।

इश्क नहीं थी तो एक बार समझाया तो होता,
नादान दिल तेरी खामोशी को इश्क समझ बैठा।

ek tarfa one sided love shayari

ये दुनिया है जनाब यहाँ खूबसूरत चेहरे के लिए
साफ Dil वालो को छोड़ दिया जाता है 💔।

कितना अजीब है अन्दाज तेरी इश्क का,
रुला के कहते हो अपना ख्याल रखना।

crush one sided love

एकतरफा प्यार में जब दिल टूट जाता है,
तो उसके जुड़ने की संभावना कम ही होती है।

बड़ा ही अजीब है ये एकतरफा प्यार,
इसकी शुरुआत और अंत दोनों में जुदाई लिखी है।

तेरी मोहब्बत अब एक तरफा सा हो गया है,
मेरा होकर भी तू मुझसे अब जुदा हो गया है।

Teri mohabbat ab ek tarfa ho gayi

काश तुम कभी,
जोर से गले लगा कर कहो,
डरते क्यों हो पागल तुम्हारी ही तो हूँ।

रोक लो मुझे अभी रुक जाऊंगा,
एक बार चला गया तो दोबारा नहीं आऊँगा 💔।

हर बात में तेरा जिक्र है हर फिजा में तेरा इश्क है,
एक तरफा ही सही लेकिन तुझसे आज भी इश्क है।

वो आएगी नहीं पर फिर भी मैं इंतजार करता हूँ
Ek Tarfa ही सही पर मैं सच्चा इश्क करता हूँ।

नफरत ना करना पगली हमे बुरा लगेगा,
बस प्यार से कह देना अब तेरी जरुरत नही है।

अपने एकतरफा प्यार को कैसे अधूरा कह दूँ,
अपनी ओर से मोहब्बत तो मैंने पूरी की थी।

एकतरफा इश्क़ की खूबसूरती भी अजीब है,
दिल टूटता नहीं, बस ख़ामोश हो जाता है।

इंतजार तो हम बहुत लंबा कर लेंगे 💔,
बस वो इंतजार एक तरफा ना हो।

ना जाने क्या मासूमियत है तेरे चेहरे पर,
तेरे सामने आने से ज्यादा,
तुझे छुपकर देखना अच्छा लगता है।

ये एकतरफा इश्क बिना टायर की गाड़ी जैसा होता है,
कहीं पहुंचाएगा भी नहीं और शोर भी बहुत करता है।

इश्क तकदीर से मिलती है जाना,
अगर चाहने से कोई किसी का हो जाता,
तो सुनो तुम सिर्फ मेरे हो।

जख्म देकर ना पूछा करो दर्द की शिद्दत,
दर्द तो दर्द होता है थोड़ा क्या ज्यादा क्या।

लाख बुराइयां सही एकतरफा प्यार में,
लेकिन कम से कम इसमें बेवफाई तो नहीं।

एकतरफा प्यार अधूरा ज़रूर होता है,
मगर सबसे सच्चा भी वही होता है।

तेरे Ek Tarfa Pyar 💔 में कोई किताब लिख दूँ
अगर तू साथ दे तो फिर पूरा इतिहास ही लिख दूँ।

Sad One Sided Love Shayari 2 Line in Hindi

तेरे इश्क में सारी हदें पार करने को तैयार थे हम,
लेकिन क्या पता था तू फिर भी पहुंच से बाहर ही रहेगा।

उनके साथ जीने का एक मौका दे दे ऐ खुदा,
तेरे साथ तो हम मरने के बाद भी रह लेंगे​।

तुझे पाने की उम्मीद नहीं फिर भी चाहत है,
यही तो एकतरफा प्यार की सबसे बड़ी आदत है।

अजीब है ना,
एक तरफा मोहब्बत उसको चाहना है,
जो तुमसे बात तक नहीं करना चाहते।

मेरा इश्क मुकम्मल नहीं हुआ 💔,
मगर तेरे नाम से आज भी दिल धड़कता है।

जिसे चाहा वही कभी मेरा न हुआ,
फिर भी दिल ने किसी और को चाहा न हुआ।

तुझे चाहकर भी कुछ कह नहीं पाए,
बस खामोशी से उम्र भर मुस्कुराते रह गए।

हम एक तरफा चाहने वाले,
भी कमाल करते है,
किसी से डरे ना डरे बस,
प्यार के इजहार से डरते हैं।

हम वो हैं जो तुझे खोने से पहले ही हार गए,
क्योंकि तुझे पाने की उम्मीद ही नहीं थी।

एक तरफा ही रही,
हमेशा मोहब्बत मेरी,
किसी से खयालात नही मिले तो,
किसी से हालात नहीं मिले।

तू खुश रहे बस यही दुआ है मेरी,
चाहे मेरी मोहब्बत कभी तेरी न हो।

मेरी जिन्दगी की हर शाम हसीन हो जाए,
अगर तेरी मोहब्बत मुझे नसीब हो जाए।

प्यार अपना है यह कहते-कहते,
कभी यह पता ही नहीं चला,
साला हमारा प्यार भी एकतरफा निकलेगा।

वो पूछते हैं हमसे की क्या हुआ है,
कैसे बताये की उन्ही से इश्क हुआ है।

एक तरफा ही सही मगर प्यार किया है,
उन्हें हो या ना हो पर हमने तो बेशुमार किया है।

कहने को तो सब अपने हैं पर मन उदास,
हो तो पूछने वाला भी कोई नही होता।

मेरे दिल में उसके लिए इश्क था,
और उसके मन में दोस्ती,
एकतरफा प्यार में हम तड़पते रहे उम्र भर 💔।

जुदा नहीं होना था पर मजबूर था,
तुझसे प्यार किया ये सिर्फ मेरा कसूर था।

मोहब्बत तो एक तरफा ही होती है,
जब दोनों तरफ से हो तो उसे किस्मत कहते हैं।

One-sided love का मतलब क्या होता है?

One Side Love यानी एकतरफा प्यार। इसमें सिर्फ एक व्यक्ति दूसरे से प्यार करता है, लेकिन सामने वाला उससे प्यार नहीं करता या उसकी भावनाओं को नहीं समझता।

जब प्यार सिर्फ एक तरफ से हो और दूसरी तरफ से वैसा प्यार न मिले, उसे One Side Love या एकतरफा प्यार कहते हैं। 💔

Conclusion

उम्मीद है कि यहाँ दी गई One Sided Love Shayari आपको पसंद आई होगी। अगर आपका दिल टूटा है या आप अपने जज़्बात शब्दों में बयां करना चाहते हैं, तो ये एकतरफा प्यार शायरी आपके दिल की बात कहने में मदद करेंगी।

लेकिन याद रखें, एकतरफा प्यार में खुद को खोने से बेहतर है कि आप अपनी मेहनत, अपने सपनों और Self Love पर ध्यान दें। जब आप खुद से प्यार करना सीख जाते हैं, तब ज़िंदगी पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत लगने लगती है। अपनी पसंदीदा शायरी को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करें।

Leave a Comment